गोरे चेहरे पर कोई दाग धब्बा या निशान पड़ जाए तो चेहरे की सुंदरता फीकी पड़ने लगती है। चेहरे पर कील मुंहासे (acne) निकलना आजकल आम हो गया है। ऑयली स्किन पर पिम्पल्स निकलने की समस्या अधिक होती है। पिम्पल को अगर हाथ से फोड़ दे तो पिम्पल्स के दाग चेहरे पर रह जाते है। अक्सर कील मुंहासों के ज़रिए शरीर की गर्मी बाहर निकलती है जो खाने पिने की गलत आदतों से हो जाती है। अगर त्वचा को पोषण देने वाली चीज़े खाए और तले हुए फुड से दूर रहे तो बार बार पिम्पल का निकलना रोक सकते है। हरी सब्जियां, फल और पानी त्वचा को स्वस्थ रखने का उत्तम उपाय है। आज इस लेख में पिम्पल्स कील मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय और देसी नुस्खे जानेंगे, natural home remedies tips to remove pimples in hindi
पिम्पल्स होने के कारण
फेस पर पिम्पल्स कील मुंहासे फुंसी गड्ढे होने की सबसे प्रमुख वजह त्वचा का बेजान होना और त्वचा को जरुरी पोषण ना मिलना है, इसके इलावा पिम्पल होने के कुछ और भी कारण हो सकते है।
1. ऑयली स्किन
2. हारमोन इम्बेलेंस
3. स्किन को एलर्जी होना
4. पेट से जुडी बीमारियां होना
5. अधिक तला और ऑयली खाने से
6. ब्यूटी क्रीम के साइड इफ़ेक्ट होना
चेहरे से दाग धब्बे, झुर्रियां और पिम्पल्स हटाने के लिए अक्सर हम कई प्रकार की क्रीम और फेस पैक प्रयोग करते है, क्योंकि ये केमिकल्स युक्त होते इसलिए अगर स्किन को सूट ना करे तो इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते है। आप घर पर घरेलू नुस्खे प्रयोग करके पिम्पल्स से छुटकारा पा सकते है जो करने में आसान होते है और मेंहगे भी नहीं होते।
1. भाप से पिम्पल कैसे दूर करे
चेहरे से पिम्पल्स निकालने के लिए ज़रूरी है की पहले त्वचा में जमा धूल मिट्टी के कण साफ़ करे। आप गरम पानी से चेहरे को भाप दे कर स्किन को क्लीन कर सकते है। आप पानी में निम्बू का रस भी मिला सकते है।
2. कपूर और नारियल तेल
नारियल के तेल में कपूर मिला कर लगाने से पिम्पल्स के दाग धब्बे साफ़ होते है। ये लेप 10 – 15 मिनट लगाने के बाद फेस को धो ले, इस उपाय को 8 – 10 दिन करने पर पिम्पल के निशान साफ़ होने लगते है।
3. गुलाब जल से पिम्पल कैसे हटाए
गुलाब जल फेस क्लीन करने में काफ़ी उपयोगी है। गुलाब जल में काली मिर्च के दस से बारह दाने पीस कर मिलाये और रात को चेहरे पर लगा कर सुबह गुनगुने पानी से फेस धो ले। इस उपाय से स्किन पर निखार आता है और मुंहासे भी साफ़ होते है।
नींबू का रस गुलाब जल में मिला कर प्रयोग करने से भी चेहरे की गंदगी बाहर निकलती है।
4. मुलतानी मिट्टी और चंदन
चेहरे से कील मुंहासे, झुर्रियां और काले दाग धब्बे हटाने में चंदन एक उत्तम उपाय है। दूध और हल्दी पाउडर चंदन में मिला कर उबटन बना ले। इस उबटन को त्वचा पर लगाने से स्किन की जलन और कील मुंहासों का इलाज कर सकते है।
मुलतानी मिट्टी का फेस पैक स्किन के लिए रामबाण है। चेहरे पर झुर्रियां, ब्लैकहेड्स, दाग धब्बे, गड्ढे, पिम्पल्स या फिर कोई निशान हो, इसका घरेलू इलाज मुल्तानी मिट्टी से कर सकते है।
5. मुँहासे हटाने के उपाय बेसन से
थोड़ा सा कपूर, निम्बू का रस और हल्दी पाउडर तीन से चार चम्मच बेसन में मिला कर लेप बना ले और चेहरे पर लगाए। ये लेप जब सुख जाए तब इसे ठंडे पानी से धो ले।
बेसन को लस्सी या दही में मिला कर फेस पर लगाने से भी झाइयां और कील मुँहासे दूर होते है।
6. पुदीना और आंवला
रात को आंवला पाउडर पानी में भिगो कर रख दे और सुबह फेस पर हल्के हाथों से मसाज करे और 10-15 मिनट के बाद चेहरे को धो ले। इस नुस्खे से चेहरे की झुर्रियां दूर होती है और फेस पर ग्लो आता है।
कील मुंहासे हाथ से फोड़ने पर इसके दाग धब्बे त्वचा पर रह जाते है। पिम्पल्स के दाग और निशान हटाने के लिए पुदीने को पीस कर एक पेस्ट बना ले और चेहरे पर लगाए। एक महीने तक इस उपाय को करने से चेहरा सुंदर और साफ़ होता है|
7. पिम्पल्स की दवा है एलोवेरा
त्वचा को फ्रेश और हेल्थी बनाये रखने में एलोवेरा भी कारगर है। आप चेहरे पर एलोवेरा जैल का प्रयोग कर सकते है। एलोवेरा के पत्ते को काट कर स्किन पर मल सकते है। इससे फेस पर जमा गंदगी साफ़ होती है।
8. तुलसी और निम्बू
तुलसी के ताज़ा पत्ते ले और सूखा कर इन्हें पीस ले और इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना ले और फेस पर लगाए। तुलसी के इस उपाय से कील मुंहासे और झुर्रियां दूर होती है।
ऑयली त्वचा पर निम्बू रगड़ने से त्वचा की चिकनाई दूर होती है और पिम्पल्स भी साफ़ होते है। शहद को नींबू में मिला कर पेस्ट बनाए और फेस पर लगाए और 15 – 20 मिनट के बाद धो ले। इस नुस्खे से चेहरे में निखार आता है और पिम्पल ठीक होते है।
9. पिंपल्स के लिए घरेलू उपाय नीम
त्वचा ऑयली हो तो पानी में नीम के पत्ते उबाल कर उससे चेहरे को धोए, इसके इलावा उबले हुए पत्तों को पीस कर पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाए। नीम के साबुन से भी ऑयली त्वचा से राहत मिलती है।
10. कील मुंहासे का देसी इलाज करेला
एक बार ठीक होने के बाद अगर आप को फिर से मुंहासे निकल आते है तो एक से दो करेले काट ले और इसे पानी में उबाल कर इए ठंडा होने पर पिए। इस उपाय को निरंतर करने पर बार बार मुंहासे निकलना बंद होगा।
पिम्पल टिप्स इन हिंदी : Pimples Tips in Hindi
1. सलाद और फल अधिक खाए।
2. बार बार चेहरे को हाथ ना लगाए।
3. तला हुआ और फास्ट फुड खाने से परहेज करे।
4. धूल मिट्टी से बचने के लिए पानी से चेहरे को धोए।
5. केमिकल युक्त ब्यूटी क्रीम या दवा का प्रयोग कम करे।
6. स्किन को हेल्थी रखने के लिए हर रोज में 3 – 4 लीटर पानी पिए।
बार बार पिम्पल्स निकलने से कैसे रोके
खाने पिने में कुछ परहेज कर के और खाने की गलत आदतों को सुधार कर हम बार बार पिम्पल होना रोक सकते है। रिफाइंड आयल, आइस क्रीम, चाय, कॉफी, जंक फुड और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजों के सेवन से दूर रहे और अगर आपकी स्किन ऑयली है तो इसके उपाय करे।

THIS IS TO INFORM EVERYONE THAT EVERY INFORMATION PRESENT IN THIS WEBSITE IS COLLECTED FROM NON COPYRIGHT CONTENT AVAILABLE IN INTERNET.
No comments:
Post a Comment