आपने देखा होगा अक्सर की घरों में मनी प्लांट किसी बोतल जार या फिर गमले में रखा होता है। ऐसी मानयता है कि जिस घर में यह पौधा लगा होता है वहा सुख और समृद्धि में इजाफा होता है। और अगर इस पौधे को उचित दिशा में लगाया जाए तो यह पौधा हमारे जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है और यदि पौधे को गलत दिशा में लगाया जाए तो नकारात्मक प्रभाव पड़ना तय हैं। इससे फायदा होने की बजाए नुकसान हो जाता है। कई बार मनी प्लांट का पौधा लगाने के बाद भी घर में आर्थिक तंगी बनी रहती है। इसके पीछे हो सकता है कि यह पौधा गलत दिशा में लगा हुआ हो तो।
मनी प्लांट को कभी भी घर की उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए यह दिशा इसके लिए सबसे नकारात्मक मानी गई है ऐसा इसलिए क्योंकि मनी प्लांट का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करते हैं। और इशान कोण यानी पूर्व दिशा का प्रतिनिधित्व गुरु को माना गया है। और शुक्र ग्रह गुरु ग्रह का संबंध शत्रुता का संबंध है।
इसलिए यह यह पौधा उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए इसके पत्तों का मुरझाना या सफेद हो जाना भी अशुभ माना गया है। इसकी पतियों का जमीन पर बिखरना भी दोष कारक होता है। अब बात करते हैं कि किस दिशा में मनी प्लांट लगाना चाहिए मारा जाता है कि अगर आप मनी प्लांट घर की दक्षिण पूर्व दिशा में लगाएंगे ना सिर्फ यह सकारात्मक ऊर्जा देगा बल्कि धन प्राप्ति के योग भी बनाएगा।
THIS IS TO INFORM EVERYONE THAT EVERY INFORMATION PRESENT IN THIS WEBSITE IS COLLECTED FROM NON COPYRIGHT CONTENT AVAILABLE IN INTERNET.
No comments:
Post a Comment