इस पोस्ट में हम यह जानकारी प्राप्त करेंगे कि कैसे गूगल सर्च कंसोल में क्रॉल एरर fix किये जाते है. क्योकि यदि हम crawl error को fix नहीं करते है तो इससे ब्लॉग की search engine ऑप्टिमाइजेशन performance पर बुरा प्रभाव होता है, जिससे ब्लॉग की search रैंकिंग भी कम हो सकती है. तो आज की पोस्ट में इसी बारे में सीखते है कि Search Console में Crawl Error Fix कैसे करे.
सभी blogger व webmaster जानते है कि google search engine से quality organic ट्रैफिक प्राप्त करने के लिएGoogle Webmaster Tool का बहुत अच्छे से use करना बहुत ज़रूरी है. क्योकि google search console में हमे बहुत से free tool मिलते है जिनकी मदद से हम अपनी ब्लॉग साईट को अच्छे से search engine ऑप्टिमाइजेशन करके अच्छी SERP हांसिल कर सकते है. लेकिन इसका proper use करना चाहिए. अक्सर आपने भी google search console में crawl आप्शन में crawl error देखे होंगे हमे उन crawl error को भी समय समय पर fix करते रहना चाहिए. क्योकि एक अच्छी rank प्राप्त करने के लिए GWT tool को भी optimize करना भी बहुत ज़रूरी है.
अक्सर new blogger यह नहीं जानते है कि crawl error को fix कैसे करते है, crawl error क्या होते है, google search console में crawl error show क्यों होते है. इसी कारण आज की पोस्ट लिखी गयी है जिससे उनकी हेल्प हो सके और वह अपने ब्लॉग website के crawl error को find करके उनको आसानी से fix कर सके. यह पोस्ट भी मैने question answer style में लिखी है यानि कि वो question होंगे जो नए blogger मुझसे पूछते है और उनके सवालों के जबाव मैं देने की कोशिश करूँगा.
Crawl Errors क्या होते है
?
पहले इस सवाल का जबाव जानना बहुत ज़रूरी है. देखिए हम जो अपना ब्लॉग website google search console में सबमिट करते है तो google search engines के bots जैसे googlebots आदि हमारे ब्लॉग की posts, pages को crawl करते है url structure check करते है और बाद में search engine में हमारे ब्लॉग posts, pages index होते है. लेकिन यदि इन search engines के bots को हमारे blog website के posts, pages को crawl करने में किसी भी तरह की परेशानी आती है तो यह crawl error show होते है. जिनका मतलब है की googlebots सही तरीके से ब्लॉग posts, pages के url को crawl नहीं कर पा रहा.
यह समस्या होने पर google webmaster tool में कई types के crawl error आते है जिनमे कुछ मुख्य प्रकार कुछ इस तरह के है.
Error 404 Page Note Found - ज़्यादातर links जो error show करती है उनमे यही crawl error show होता है. इसका मतलब है कि यह url link अब उपलब्ध नहीं है, यह crawl error तब ज्यादा show होती है जब हम अपनी किसी पब्लिश की गयी पोस्ट को हटा देते है या डिलीट कर देते है या फिर उसकी custom permalink change कर देते है. जिससे पुरानी link dead हो जाती है. लेकिन google search console में वो link पहले से crawl व index होती है जिससे बाद में error 404 page not found समस्या show होती है.
वैसे जब भी हम किसी पब्लिश की गयी पोस्ट को डिलीट करते है तो हमसे उसका custom redirection करना चाहिए जिससे search console में यह error show ही न हो. जब हम किसी पोस्ट को permalink change करते है तो भी हमे custom redirection करके उस पुरानी dead link तो new custom permalink पर सेट कर देना चाहिए. आप इनके बारे में ज्यादा जानने के लिए नीचे पोस्ट की link पर क्लिक करके पढ़ सकते है. बार बार किसी पोस्ट की permalink change करना seo के लिए अच्छा नहीं होता है.
Blocked by Robots. txt - यह crawl error तब show होता है जब googlebot किसी link को crawl robots. txt की वजह से ना कर पाया हो क्योकि robots. txt file के द्वारा उस link को crawl न करने की आज्ञा googlebot को दी गयी हो. इस कारण यदि आप robots. txt का इस्तेमाल करते है तो सही robots. txt file को ही सेट करना चाहिए. इसके अलावा भी dns problem, hosting problems के कारण many types crawl error show होते रहते है.
Google Search Console में Crawl Error को fix कैसे करे
?
हमे इन crawl error को समय समय पर fix करते रहना चाहिए, क्योकि यदि इनको fix न किया जाये तो इससे हमारे ब्लॉग को यह नुकसान ही सकता है.
1 - Blog या Website की search ranking low हो सकती है.
2 - ब्लॉग या website का ट्रैफिक कम हो सकता है.
3 - user के लिए बुरा अनुभव होता है जब वह अपनी वांछित links को open नहीं कर पा रहा होता है.
4 - ब्लॉग website की index rate कम हो सकती है. जिससे ब्लॉग पोस्ट index होने में ज्यादा समय लगाएगी.
5 - search engine ऑप्टिमाइजेशन कम हो जायेगा.
तो यदि आप इन सब चीजो से बचना चाहते हो और google webmaster tool में crawl error fix करना चाहते हो तो नीचे दिए गये steps को फॉलो करे.
स्टेप - 1- सबसे पहले google search console की वेबसाइट open करे. गूगल अकाउंट द्वारा sign in कर ले. अब उसमे crawl आप्शन पर क्लिक करके फिर crawl errors पर क्लिक करना है. अब स्टेप 2 को फॉलो करे. आप नीचे screenshot में देख सकते है.
स्टेप – 2 - अब आप screenshot में देख सकते है crawl error वाले url एक लिस्ट के रूप में show हो रहे है इनको fix करने के लिए आप पहले यह सेलेक्ट करे की आप किस type के googlebots के द्वारा find किये गये crawl error url को fix करना चाहते है. क्योकि एक डेस्कटॉप googlebots होता है जो डेस्कटॉप यानि की computer version के लिए ब्लॉग पोस्ट को crawl करता है. दूसरा smartphone googlebot होता है जो smartphone version के रूप में हमारी साईट की posts को crawl करता है.
1 - डेस्कटॉप के लिए जो error url है उनको fix करना है
2 - smartphone के लिए जो error fix करने है . एक एक करके पहले डेस्कटॉप व फिर smartphone के लिए crawl error url को fix कर ले.
3 - अब आपको crawl error url की जो लिस्ट दिख रही है उसमे सभी को सेलेक्ट कर लेना है.
4 - सेलेक्ट करने के बाद आपको MARK AS FIXED पर क्लिक करके इन crawl error को fix कर लेना है.
इस प्रकार आप आसानी से google search console ( google webmaster tool ) में crawl error को fix कर सकते है.
THIS IS TO INFORM EVERYONE THAT EVERY INFORMATION PRESENT IN THIS WEBSITE IS COLLECTED FROM NON COPYRIGHT CONTENT AVAILABLE IN INTERNET.
No comments:
Post a Comment